फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Young man commits suicide by hanging himself

Hathras: शराब पीकर आया, पत्नी से हुआ झगड़ा, रात में फंदे पर झूलकर युवक ने की आत्महत्या

Fri, 25 Oct 2024 03:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 25 Oct 2024 03:12 AM IST
सार

गब्बर सिंह शराब पीने का आदी था। रात को वह शराब पीकर आया और पत्नी से उसका झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने कमरा बंद कर लिया। रात किस समय वह फंदे पर लटक गया, परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हुई।

विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging himself
मृतक गब्बर सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव गीगला निवासी युवक ने बुधवार देर रात कमरे में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने उसके कमरे को खोला तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। जिसे देख कर उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


गांव गीगला निवासी 35 वर्षीय गब्बर सिंह पुत्र साहब सिंह शराब पीने का आदी था। उसका आए दिन पत्नी से झगड़ा होता रहता था। बुधवार रात को वह शराब पीकर आया और पत्नी से उसका झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने कमरा बंद कर लिया। रात किस समय वह फंदे पर लटक गया, परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हुई।
विज्ञापन


परिजनों को सुबह ही उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। उसने अपनी पीछे चार बच्चों के साथ पत्नी को रोते बिलखते हुए छोड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed