{"_id":"6522b30d79264abb5a010e28","slug":"young-man-attacked-by-pet-dog-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: युवक पर पालतू कुत्ते ने किया हमला, पड़ोसी के खिलाफ थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: युवक पर पालतू कुत्ते ने किया हमला, पड़ोसी के खिलाफ थाने में दी तहरीर
Sun, 08 Oct 2023 07:19 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 08 Oct 2023 07:19 PM IST
सार
सदर कोतवाली क्षेत्र के बल्देव नगर कोटा रोड निवासी प्रियांशु पुत्र विमल कुमार का रविवार को किसी बात को लेकर अपने पड़ोसी से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के चलते पड़ोसी ने उसके ऊपर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया।
विज्ञापन
पालतू कुत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाथरस में मामूली बात को लेकर हुए विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी के ऊपर पालतू कुत्ता छोड़ दिया। इससे पालतू कुत्ते के हमले में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के संबंध में कोतवाली सदर में तहरीर दी गई है। पुलिस ने घायल का बागला संयुक्त जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के बल्देव नगर कोटा रोड निवासी प्रियांशु पुत्र विमल कुमार का रविवार को किसी बात को लेकर अपने पड़ोसी से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के चलते पड़ोसी ने उसके ऊपर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया।
विज्ञापन
कुत्ते के हमले में प्रियांशु गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के संबंध में कोतवाली सदर पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस द्वारा घायल का बागला संयुक्त जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन