फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Yogi can tell how much Hatharas Heinzing business

योगी बताएं कितना बढ़ा हाथरस का हींग कारोबार

Wed, 10 Apr 2019 12:26 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Wed, 10 Apr 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Yogi can tell how much Hatharas Heinzing business
सिकंदराराऊ की जनसभा में भीड़ का हाथ उठा अभिवादन करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ। नगर पालिका के क्रीड़ा स्थल पर हाथरस (सुरक्षित) लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी रामजीलाल सुमन के समर्थन में मंगलवार को जनसभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी-योगी पर जमकर सवाल दागे। हाथरस के हींग कारोबारियों से सहानुभूति जताते हुए अखिलेश बोले कि यहां के हींग को वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट का दर्जा देकर क्या हासिल हुआ। बाबा (योगी आदित्यनाथ) बताएं कि हाथरस का हींग कारोबार कितना बढ़ा है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पांच साल और बाबा योगी आदित्यनाथ से दो साल का हिसाब मांग रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा वाले बताएं, किसके आए अच्छे दिन
सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि पांच साल पहले जनता से कहा गया था कि अच्छे दिन आने वाले हैं, अब भाजपा के लोग बताएं कि अच्छे दिन किसके आए। भाजपा के संकल्प पत्र पर तंज कसते हुए कहा कि 2014 के वादे तो पूरे नहीं हुए। स्मार्ट सिटी कहां खो गईं। अब भाजपा ने नया धोखा पत्र पेश कर दिया है। सन् 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के भाजपा के दावे पर अखिलेश बोले कि तब तक हममें से कितने लोग जीवित होंगे। भाजपा के राष्ट्रवाद पर सवाल खड़ा करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि पाकिस्तान का नाम केवल कुर्सी के लिए जपा जा रहा है। पीएम मोदी पाकिस्तान में नवाज शरीफ के यहां क्या खीर खाने गए थे।
विज्ञापन


आवारा जानवरों ने किसानों को चौकीदार बना दिया
किसानों की फसलों को आवारा जानवरों से होने वाले नुकसान का मुद्दा उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि पीएम मोदी किसानों को खेत का चौकीदार बनाकर रख दिया है। प्रदेश में पहले से ज्यादा पशु काटे जा रहे हैं। उन्होंने किसानों की बात करते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया था, लेकिन क्या उनकी आय दोगुनी हुई? आलू किसानों का कितना आलू खरीदा गया? नोटबंदी पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि क्या लाइन में खड़े आम आदमी के पास काला धन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमसे अच्छी चाय कौन बना सकता है
चायवाला पर कटाक्ष करते हुए कहा अखिलेश ने कहा कि ज्यादा दूध हो तो चाय अच्छी बनती है। हम दूध वाले हैं। हम से अच्छी चाय कौन बना सकता है।  

पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर भी साधा निशाना
अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि गरीबों को प्रतिवर्ष 72 हजार देने का वादा किया गया है, आखिर कहां से कांग्रेस 72 हजार देगी। क्या जो पेंशन योजनाएं चल रही हैं, उन्हें समाप्त किया जाएगा। कांग्रेस पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के शौचालय में सिर्फ गड्ढों का अंतर है। कांग्रेस के एक गड्ढे के शौचालय थे। इनके दो गड्ढों के शौचालय है। यानि जितने अधिक गड्ढे, उतना  ज्यादा भ्रष्टाचार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed