फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Yamuna water level increased

Hathras News: यमुना ने दिखाया रौद्र रूप, मिढ़ावली में बाढ़ का खतरा

Wed, 03 Sep 2025 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 03 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Yamuna water level increased
हथिनीकुंड बैराज से यमुना में लगभग तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से यमुना नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जिससे गांव मिढ़ावली के किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। यमुना के पानी ने किसानों की फसलों को खासा नुकसान पहुंचाया है। यदि एक-दो दिन यही स्थिति रही तो पानी गांव की आबादी तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन



हर दिन लोगों को यही उम्मीद रहती है कि शायद अब यमुना का जलस्तर घट जाएगा, लेकिन जल स्तर घटने के बजाय तेजी बढ़ रहा है। गांव मिढ़ावली में यमुना किनारे के एक हजार बीघा से अधिक खेत पानी में डूब गए हैं। किसानों की बाजरा व तिल की फसल को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन भी गांव के लोगों से यमुना किनारे न जाने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने बताया कि यमुना का पानी खेतों से होते हुए गांव की आबादी और शिव मंदिर की ओर बढ़ रहा है। यदि अब और पानी छोड़ा गया तो यह गांव की आबादी को अपनी चपेट में ले लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि यमुना का जलस्तर अभी कम नहीं हुआ है। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि गांव मिढ़ावली में अभी स्थिति नियंत्रण में है। जिन किसानों की फसलों में पानी भरा है, पानी निकल जाने के बाद उनके नुकसान का सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed