फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Yamuna water is moving towards milestone 144 of Yamuna Expressway

Hathras News: यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 144 की ओर बढ़ रहा यमुना का पानी

Thu, 04 Sep 2025 01:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Yamuna water is moving towards milestone 144 of Yamuna Expressway
सादाबाद के गांव मिढ़ावली के खेतों में भरा उफनी यमुना नदी का पानी।संवाद - फोटो : samvad
हथिनीकुंड बैराज से यमुना में लगभग तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने और लगातार हो रही बारिश से यमुना उफान मार रही है। बुधवार को यमुना के पानी से गांव मिढ़ावली के खेत डूबते रहे। गांव मिढ़ावली के खेतों में यह पानी बलदेव थाना क्षेत्र के गांव नेरा से होते हुए आ रहा है। अब यह पानी गांव मिढ़ावली क्षेत्र में पड़ने वाले यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन संख्या 144 की ओर बढ़ रहा है, हालांकि गांव स्थित शिव मंदिर की ओर पानी का बहाव कम है।
विज्ञापन




बुधवार को एसडीएम मनीष चौधरी ने गांव मिढावली पहुंचकर हालात का जायजा लिया और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया। ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने एसडीएम मनीष चौधरी को बताया कि अभी यमुना का पानी सिर्फ खेतों तक ही सीमित है, अभी यह पानी आबादी तक नहीं पहुंचा है। पानी गांव की आबादी से करीब दो किमी दूर खेतों में भरा है। एसडीएम सादाबाद ने बताया कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। यदि पानी गांव की आबादी की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दे तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें, हालांकि अभी स्थिति काबू में है। गांव के जिन किसानों की फसलें डूबी हैं, उनका यमुना के शांत हो जाने और खेतों से पानी निकल जाने के बाद सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन


-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed