{"_id":"6a13682997781040f108e929","slug":"worrying-27-black-spots-identified-in-the-district-12-of-them-new-hathras-news-c-56-1-sali1016-148988-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंताजनक : जिले में 27 ब्लैक स्पॉट चिह्नित, इसमें 12 नए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंताजनक : जिले में 27 ब्लैक स्पॉट चिह्नित, इसमें 12 नए
Mon, 25 May 2026 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 25 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद के बढार चौराहे पर बना ब्लैक स्पॉट। संवाद
- फोटो : Self
जनपद में सड़क हादसों पर लगाम कसने के दावों के बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें जिले में कुल 27 ब्लैक स्पॉट (अत्यधिक दुर्घटना संभावित क्षेत्र) चिह्नित किए गए हैं। पुलिस द्वारा जारी इस रिपोर्ट में 12 नए ब्लैक स्पॉट बताए गए हैं। चार ब्लैक स्पॉट ऐसे हैं, जिन्हें पहले सूची से बाहर कर दिया गया था, लेकिन इस वर्ष उन्हें फिर से खतरनाक श्रेणी में शामिल किया गया है।
पुलिस द्वारा वर्ष 2023, 2024 और 2025 में हुई सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद वर्ष 2026 की नई रिपोर्ट बनाई गई है। फिलहाल इस रिपोर्ट ने एनएचएआई और लोनिवि की चिंता बढ़ा दी है। इस साल की सूची में 12 नए ब्लैक स्पॉट शामिल किए गए हैं, जो पहले खतरनाक श्रेणी में नहीं थे।
वहीं, 11 ब्लैक स्पॉट ऐसे हैं, जो बीते तीन वर्षों से लगातार खतरनाक बने हुए हैं। वहां हादसों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। इसके अतिरिक्त चार ब्लैक स्पॉट ऐसे हैं, जो 2024 में तो चिह्नित थे, लेकिन वर्ष 2025 में सूची से बाहर हो गए। इस साल फिर से वहां हादसे बढ़ने के कारण उन्हें पुन: ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है।
विज्ञापन
एनएच-34 पर ट्रकों से बढ़े हादसे
रिपोर्ट में एनएच-34 अलीगढ़-कानपुर जीटी रोड पर मुगलगढ़ी ब्लैक स्पॉट को लेकर नई बात सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान में यह हाईवे फोरलेन है। मानकों के अनुसार यहां मीडियन (डिवाइडर) ओपनिंग या कट दिया गया था, लेकिन इसके ठीक सामने एक नई फैक्टरी खुल गई, जिसके भारी-भरकम ट्रकों के मुड़ने के कारण यहां हादसों में अचानक अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो गई। सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल इस अवैध कट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। फैक्टरी के सामने सर्विस लेन बनने के बाद ही इसे दोबारा खोला जाएगा।
मार्ग ब्लैक स्पॉट स्थल
एनएच-509 अलीगढ़-आगरा : कपूरा चौराहा, नगला भूस तिराहा, संटीकरा, सब्जी मंडी सासनी और कस्बा चंदपा।
एनएच -530 बी मथुरा-बरेली : बस्तोई बंबा और जाऊ नहर पुल।
एनएच-34 अलीगढ़-कानपुर-- गांव बिलार, रतनपुर, रतिभानपुर, भिसी-मिर्जापुर।
लोनिवि मार्ग : हाथरस-सिकंदराराऊ रोड पर कैलोरा चौराहा।
लोनिवि मार्ग : हाथरस-सिकंदराराऊ रोड पर भैरव मंदिर, मेंडू।
लोनिवि मार्ग : गांव असोई (सिकंदराराऊ जलेसर मार्ग), गांव हाजीपुर।
लोनिवि मार्ग : ओवरब्रिज व बेरगांव के पास (हाथरस जंक्शन)।
वर्ष 2026 में घोषित 12 नए ब्लैक स्पॉट
एनएच-509 अलीगढ़-आगरा : 14 नंबर भट्ठा सासनी, ग्राम बिसाना मोड़, बढ़ार चौराहा, मुरसान चौराहा और गांव गीगला।
एनएच-34 अलीगढ़-कानपुर : गांव बिलार, गांव रतनपुर, गांव रतिभानपुर, गांव भिसी मिर्जापुर।
पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर : ओवरब्रिज के पास हाथरस जंक्शन, बेरगांव के पास हाथरस जंक्शन, गांव हाजीपुर, हाथरस जलेसर रोड।
- जिले के नए चिह्नित ब्लैक स्पॉटों को सुधारने और सुरक्षा संबंधी उपाय अपनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जल्द से जल्द इस पर काम कराने के लिए कहा गया है।
-- -- -- -- -- -- -
चिरंजीवनाथ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक।
-- -- -- -- --

एनएच-34 अलीगढ़-कानपुर