फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   workers in elections

हाथरस : बैंककर्मियों की ड्यूटी चुनाव में लगने से उपभोक्ता परेशान

Tue, 08 Feb 2022 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
workers in elections
हाथरस : आईसीआईसीआई बैंक के बाहर चेकिंग करती पुलिस। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में बैंक कर्मियों की ड्यूटी लगने से बैंकों में कामकाज प्रभावित होने लगा है। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी कई लोगों को बैंकों से बिना काम कराए वापस लौटना पड़ा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी भी है।
विधानसभा चुनाव में 300 कर्मियों को माइक्रो ऑर्ब्जवर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि की जिम्मेदारी दी गई है। सभी बैंकों में वर्तमान में 100 कर्मी कार्य कर रहे हैं। इस कारण बैंकों में काम के लिए पहुंचने वाले लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। इससे लेनदेन के साथ कई काम प्रभावित हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

- चुनाव के चलते बैंक में स्टॉफ कम है। इस कारण काम नहीं हो पा रहा है। जिला प्रशासन को अति आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मियों को चुनाव की जिम्मेदारी नहीं देनी चाहिए थी। - अजय गौड़, उपभोक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बैंक में काम से आए हैं। जिस काउंटर पर काम है वहां बैठे कर्मी ने बताया कि इनकी चुनाव में ड्यूटी लग गई है। इस कारण ये चुनाव में व्यस्त है। काम न होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। - शंकर लाल उपभोक्ता।

- बैंक में ड्राफ्ट बनवान के लिए आए थे। जिस काउंटर पर ड्राफ्ट बनवाना है, वहां कर्मी नहीं है। इस कारण हमारा काम प्रभावित हो रहा है। बैंक कर्मियों को चुनाव की ड्यूटी में शामिल नहीं करना चाहिए। - रूपेश, उपभोक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed