फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Women protest against liquor shop, block the road.

Hathras News: शराब के ठेके के विरोध में उतरीं महिलाएं, लगाया जाम

Sun, 05 Jul 2026 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 05 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Women protest against liquor shop, block the road.
शराब की दुकान के विरोध में इगलास रोड पर जाम लगातीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Samvad
इगलास रोड गांव टुकसान स्थित देसी शराब की दुकान को बंद कराने के लिए शुक्रवार की दोपहर महिलाएं लामबंद हो गईं। आक्रोशित महिलाओं ने सूखा पेड़ गिराकर इगलास रोड पर जाम लगा दिया। जाम कर दी। महिलाएं व बच्चों ने शराब के ठेके को घेर लिया तथा बंद करने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन

इस बीच सेल्समेन व महिलाओं में कहासुनी भी हो गई। कहासुनी के बाद महिलाओं व कुछ युवकों ने ठेके पर तोड़फोड़ की। कैंटीन का सामान भी फेंक दिया और पथराव कर सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को तितर-वितर किया। लगभग दो घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


टुकसान की महिलाओं का आरोप है कि जब शराब का ठेका खुला है, तब से गांव के पुरुषों में शराब की लत बढ़ गई है। वे काम से लौटते हैं तो बाहर शराब का सेवन करते हुए घर आते हैं। एक तरफ सारी कमाई शराब में जा रही है तो दूसरी तरफ घर आकर भी अभद्रता करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दिन भर यहां शराबियों का डेरा रहता है। स्कूल व कॉलेज जाने वाली छात्राओं के साथ छींटाकशी आम बात हो गई है। शुक्रवार को भी महिलाओं ने विरोध किया था, लेकिन तब पुलिस के समझाने पर वापस चली गई थीं।

शनिवार को दोपहर अचानक महिलाओं व किशोरों की भीड़ ठेके के सामने पहुंच गई और जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को लाठियां फटकारकर खदेड़ा और जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया। एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। जबकि हंगामा दो घंटे तक रहा। बाद में पुलिस ने महिलाओं को समझाया गया। आसपास के प्रबुद्ध लोगों ने भी हस्तक्षेप किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ और महिलाएं घर लौटीं।





एक महीने में तीसरी घटना

देसी शराब के ठेकों से अब महिलाएं परेशान हो चुकी हैं। शनिवार को जो उपद्रव हुआ, वह जिले की एक महीने में तीसरी घटना है। 14 जून को आगरा रोड एचडीएफसी बैंक के सामने स्थित शराब के ठेके पर महिलाओं ने हंगामा किया था। महिलाओं ने जाम लगाने का प्रयास किया था, लेकिन तब तक पुलिस पहुंच गई थी। इसके बाद हसायन के गांव बस्तोई में 29 जून को बवाल हुआ। महिलाओं ने शराब की पेटियां निकाल लीं और शराब नष्ट कर दी। ठेके में काफी नुकसान हुआ था, जिसके बाद 19 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई थी।







महिलाओं ने शराब के ठेके के विरोध में जाम लगाया था। पुलिस ने समय से स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया। अब शांति व्यवस्था कायम है। तहरीर मिलते ही प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
हिमांशु माथुर, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed