{"_id":"5f19e2828ebc3e9fb2622325","slug":"women-pray-for-her-husband-long-life-sadabad-news-ali2394087188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलह शृंगार कर सुहागिनों ने की सुहाग की लंबी उम्र की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलह शृंगार कर सुहागिनों ने की सुहाग की लंबी उम्र की कामना
विज्ञापन
हरियाली तीज पर मल्हार गाकर नृत्य करती महिलाएं।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
बारिश की बूंदों में हरी चूनर ओढ़ जब धरती अंगड़ाई लेती है तो बाबुल के आंगन की अमराई याद आती है। सोलह शृंगार कर सुहागिनें अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए हरियाली तीज के पर्व पर व्रत रखा। हाथों में रची मेहंदी और कलाइयों में चूड़ियों की खनखनाहट से हर सुहागिन उत्साहित नजर आई। सादाबाद में पूरी उमंग और उत्साह के साथ हरियाली तीज का पर्व मनाया गया। इस पर्व पर महिलाओं ने मल्हार गाते हुए नृत्य किया। घरों में भी महिलाओं ने हरे रंग के परिधान पहनकर विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना की।
हर साल पपीहे की पुकार और बरसात की फुहारों के बीच मनने वाली हरियाली तीज पर इस साल कोरोना का साया रहा है। इस साल अधिकतर महिलाओं ने अपने घरों में रहकर ही पूजा की और झूला झूला। घर पर रहकर ही मल्हार गाईं। हाथरस रोड स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल के निकट स्थित परिसर में महिलाओं ने एकत्रित होकर हरे रंग के परिधानों में भगवान की पूजा अर्चना की और अपने सुहाग की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर स्नेहलता, कंचन, शालू, आंचल, राधारानी आदि थीं।
महिला जागृति संगठन ने भी मनाई हरियाली तीज
महिला जागृति संगठन द्वारा भी अग्रसेन सेवा सदन के पीछे आवासीय कॉलोनी में गीत मल्हार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाएं सावन की मल्हारों पर नृत्य किया और सभी ने एक दूसरे को पर्व की बधाईयां दीं। इस मौके पर मिथलेश, उर्मिला वर्मा, राजेश कुमारी, कुसुमलता, सुनीता, मधु, रेनू, कृष्णा, राधा सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं।

हरियाली तीज पर घर में पूजा करती महिलाएं। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन