फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   women participation is very low in manrega

मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी कम होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Wed, 10 Jun 2020 10:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
women participation is very low in manrega
कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक लेते डीएम। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में विकास एवं निर्माण कार्यों की डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने समीक्षा की। समीक्षा के दौरान डीएम ने 50 लाख से अधिक के हो रहे निर्माण कार्यो के बारे में जानकारी ली। राजकीय विद्यालय कुरसंण्डा के निर्माण कार्य, सेतु निगम द्वारा तालाब चैराहे पर निर्माण किये जा रहे ओवर ब्रिज के बारे में जानकारी ली। कार्य की प्रगति धीमी होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

डीएम ने सीएमओ को वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों की संख्या, कितनों की मृत्यु हुई, कितने व्यक्ति स्वस्थ्य हुए और जांच की उपरांत कितने लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, के संबंध में प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में बीएसए ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष का कोई भी भुगतान लंबित नहीं है। इस वित्तीय वर्ष के लिए कुछ किताबें प्राप्त हो गई हैं। डीएम ने एक्सईन जल निगम को अमृत योजना के तहत चल रहे कार्यो के दौरान की जाने वाली खुदाई कार्य के उपरान्त सड़क को तत्काल कार्यदायी संस्था से ठीक कराने के निर्देश दिए। डीएम ने नरेगा तथा मनरेगा के कार्यो में महिलाओं की भागेदारी कम होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए महिलाओं की भागेदारी मानक के अनुरूप रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ आरबी भास्कर, पीडी एके मिश्र, डीएसओ सुरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed