फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Women need to be educated for the development of the country

देश की तरक्की के लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी

Sat, 02 Mar 2019 12:15 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sat, 02 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Women need to be educated for the development of the country
अमर उजाला अपराजिता - 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आयोजित सेमिनार का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते एएसपी - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। देश की तरक्की तभी संभव है, जब महिलाएं शिक्षित होने के साथ स्वावलंबी बनें। समय बदल रहा है और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में पूरी जानकारी मिलनी चाहिए। यह विचार अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने अमर उजाला अपराजिता -100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत श्रीमती माया किशन परेवा इंटर कॉलेज तरफरा में नारी सशक्तीकरण पर आयोजित सेमिनार में व्यक्त किए। इस मौके पर छात्र-छात्राओं के अलावा काफी ग्रामीण महिलाएं भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। खुद रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण महिला ही हैं। यदि इतिहास पर निगाह डालें तो हमारे देश में महिलाओं का स्थान अग्रणी रहा है। उन्होंने अमर उजाला की इस मुहिम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर है और महिलाओं को कानूनी सहायता मिलेगी। कवियत्री मनु दीक्षित ने इस मौके पर ओज व महिला अधिकारों से ओतप्रोत यह रचना पढ़ी- अपने अधिकारों का हमको अक्षर अक्षर ज्ञान चाहिए, भारत भूमि पर अब नारी को दया नहीं सम्मान चाहिए। इसके अलावा गणपति गणेश काव्यपाठ करते हुए पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर साहित्यकार विद्यासागर विकल ने भी नारी सशक्तीकरण पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन


बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका शालिनी पाठक ने महिलाओं को लेकर चल रही सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम की शुरुआत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, कॉलेज प्रबंधक किशन परेवा, हितेंद्र परेवा, मनु दीक्षित ने संयुक्त रूप मां शारदे के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। तदुपरांत कालेज प्रबंधक ने अतिथियों का माल्यार्पण कर जोशीला स्वागत किया। कार्यक्रम में रिया, माधव और तनु ने भी कविताएं सुनाईं। इस कार्यक्रम में काफी ग्रामीण महिलाएं भी शामिल हुईं। अध्यक्षता अमृत सिंह पौनिया ने की और संचालन साहित्यकार गोपाल चतुर्वेदी ने किया। अंत में प्रबंधक किशन परेवा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके सूरज मौर्य, राजकुमार पाठक, सुनील दीक्षित, प्रधानाचार्य पीके चंदेल, विजय लक्ष्मी शर्मा, रागिनी शर्मा, मुकेश यादव, मीरा यादव, सारिका सिंह, हिमांशु पौनिया, शिवानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed