{"_id":"5fa6db038ebc3e9b7818375d","slug":"women-live-on-rent-got-died-in-suspected-condition-sasni-news-ali2482651157","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराये के मकान में रह रही महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराये के मकान में रह रही महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद उसके घर पर पहुंची पुलिस व लोग।
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी (हाथरस)।
कस्बा के मोहल्ला जैनपुरी में किराये के मकान में रह रही एक महिला की शनिवार की दोपहर को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि परिजन आनन-फानन महिला को उपचार केे लिए स्वास्थ्य केंद्र भी लेकर गए, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। महिला के मायके मक्ष के लोग भी मौके पर आ गए, लेकिन समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी।
क्षेत्र के गांव नया नगला निवासी मोती सिंह ने अपनी पुत्री नीरू की शादी 27 नवंबर 2013 को अलीगढ़ जिले के मडराक निवासी विकास पुत्र अशोक के साथ की थी। दोनों के पांच वर्षीय एक पुत्र एवं तीन वर्षीय एक पुत्री है। चर्चा है कि नीरू गांव में रहना नहीं चाहती थी। इस कारण वह कस्बा के ही मोहल्ला जैनपुरी में किराये के मकान में रह रही थी। नीरू का पति विकास टोल प्लाजा पर काम करता है।
शनिवार को विकास काम पर गया था। घर पर नीरू एवं बच्चे थे। दोपहर को अचानक नीरू का शव मकान के कमरे में मिला। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। उन्होंने सूचना देकर विकास को बुलाया। पुलिस भी मौके पर आ गई। विकास ने अपने परिवार एवं ससुुराल वालों को भी सूचित कर दिया। मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए।