फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   women death in accident

दूध लेकर आ रही महिला को एंबुलेंस ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 28 Jan 2020 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
women death in accident
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन (हाथरस)।
विज्ञापन

मथुरापुर मार्ग स्थित गांव भरतपुर से दूध लेकर अपने घर कस्बा हसायन जा रही एक महिला को एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र ने घटना की रिपोर्ट एंबुलेंस चालक के खिलाफ दर्ज करा दी है।

सरोज देवी पत्नी स्व: सतीश चंद्र गुप्ता निवासी पुरदिलनगर तिराहा रविवार को गांव भरतपुर से एक व्यक्ति के यहां से दूध लेकर अपने घर के लिए पैदल आ रही थी। इसी दौरान मथुरापुर की ओर से मरीज लेकर आ रही एक 108 एंबुलेंस से टक्कर लग गई। टक्कर लगने के बाद चालक एंबुलेंस लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की काफी भीड़ लगी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मृतक महिला सरोज देवी के परिजनों को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया। मृतक महिला के पुत्र आकाश गुप्ता के द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर घटना की रिपोर्ट चालक के खिलाफ दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed