फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   women contribution in nation building is equal to man, then why discrimination

देश के विकास में नारी का भी योगदान बराबर फिर भी भेदभाव क्यों

Fri, 31 Jan 2020 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
women contribution in nation building is equal to man, then why discrimination
अपराजिता के तहत कपूरी देवी बुद्धसेन कन्या विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहपऊ में देश के वि - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

देश के विकास में महिलाओं का योगदान पुरुषों के बराबर है फिर भी उनसे भेदभाव किया जाता है। ये बातें कस्बा स्थित कपूरी देवी कन्या विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्रा माधवी ने कही। कुमारी गीता ने कहा कि आजकल खेल के मैदान में लड़कियां किसी से कम नहीं है। अब वह सेना के रूप में भी देश की सेवा कर रही है। इसके अलावा कुमारी शीला, श्वेता, मुस्कान एवं सौम्या ने भी भाषण दिया।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक योगेश वार्ष्णेय ने मां सरस्वती के छवि चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर उनको नमन करते हुए किया। सबसे पहले विद्यालय की सहायक अध्यापिका कुसुम शर्मा ने छात्राओं को अपराजिता शब्द का अर्थ समझाते हुए उनको किसी से न हारने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद देश के विकास में महिलाओं के योगदान के विषय में भाषण प्रतियोगिता प्रारंभ हुई।
विज्ञापन

अध्यापिकाओं में शशि शर्मा, दीपा, डिंपल आदि ने भी अपने ओजपूर्ण भाषणों से बच्चियों को आगे बढ़कर देश के विकास में योगदान करने के लिए प्रेरित किया। अंत में विद्यालय के प्रबंधक योगेश वार्ष्णेय ने कार्यक्रम को बढ़ावा देने तथा नारियों के उद्यान के लिए अमर उजाला द्वारा चलाए जा रहे अपराजिता कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए इसे इसी तरह आगे जारी रखने की अपील की। मौके पर शशिपाल सिंह प्रधानाचार्य, विजय नीलम, राजवाली देवी, मीनेश देवी, कृष्णा, प्रियंका, गुंजन वार्ष्णेय, बलवीर सिंह, नीतू सिंह, पंकज कुमार, नकुल कुमार कुशवाहा आदि उपस्थित थे ।

अपराजिता कार्यक्रम में देश के विकास में नारी के योगदान पर बोलती एक छात्रा।

अपराजिता कार्यक्रम में देश के विकास में नारी के योगदान पर बोलती एक छात्रा। - फोटो : SHAPHU

अपराजिता कार्यक्रम में मां सरस्वती के छविचित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित करते विद्यालय के प्रबंधक

अपराजिता कार्यक्रम में मां सरस्वती के छविचित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित करते विद्यालय के प्रबंधक - फोटो : SHAPHU

अपराजिता के तहत कपूरी देवी बुद्धसेन कन्या विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहपऊ में नारी सशक?

अपराजिता के तहत कपूरी देवी बुद्धसेन कन्या विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहपऊ में नारी सशक?- फोटो : SHAPHU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed