फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman raped on gunpoint

Hathras News: तमंचे के बल पर महिला से किया दुष्कर्म

Sat, 27 May 2023 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 27 May 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Woman raped on gunpoint
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन





महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि वह अनुसूचित जाति की है। पति राजमिस्त्री का काम करते हैं, इसलिए कामकाज के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते हैं। दो जनवरी 2023 की रात करीब 12 बजे वह घर पर अकेली थी। मौका पाकर आरोपी तमंचा लेकर घर में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन





उसने विरोध किया तो आरोपी ने तमंचा लहराते हुए बच्चों और पति को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका लाभ उठाकर आरोपी ने फिर कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया। पति के लौटने के बाद उसने सारी घटना बताई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 452, 376, 506, 352 के तहत आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed