{"_id":"651e2337aa8ada7c28097d0a","slug":"woman-in-laws-asked-for-soldier-brother-salary-every-month-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीब मांग: महिला से ससुरालियों ने मांगी सैनिक भाई की हर माह तनख्वाह, मुकदमा दर्ज, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीब मांग: महिला से ससुरालियों ने मांगी सैनिक भाई की हर माह तनख्वाह, मुकदमा दर्ज, यह है मामला
Thu, 05 Oct 2023 08:15 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 05 Oct 2023 08:15 AM IST
सार
महिला के ससुराल वालों की मांग है कि दो सैनिक भाइयों में से एक की हर माह की तनख्वाह उन्हें दिलाई जाए। तभी ससुराल में रहने देंगे। इस संबंध में महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के राया इलाके की एक पीड़िता ने महिला थाने में ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के अनुसार उसके दो भाई सेना में हैं। ससुरालियों की मांग है कि एक भाई की तनख्वाह हर माह उनको दिलाई जाए। इसी शर्त पर वह ससुराल में रहने देंगे।
विज्ञापन
पीड़िता जगवीरी उर्फ वैष्णवी ने बताया कि उसका मायका हाथरस जिले की सादाबाद तहसील के गांव कुम्हरई में है। 12 दिसंबर 2018 को राया के भगवान सिंह उर्फ विष्णु पुत्र अजमत सिंह के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद पति सहित ससुर अजमत सिंह, सास प्रेमवती ने दहेज को लेकर ताने देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
शारीरिक व मानसिक यातना देने लगे। शादी के बाद दो बच्चे भी हो गए। आरोप है कि ससुराल वालों की मांग है कि दो सैनिक भाइयों में से एक की हर माह की तनख्वाह उन्हें दिलाई जाए। तभी ससुराल में रहने देंगे। इस संबंध में महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर अलका ठाकुर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन