{"_id":"669be874bb947db2bb005c3d","slug":"woman-gives-birth-to-twin-girls-at-hathras-city-station-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras City Station: ट्रेन में कर रही थी सफर, हुई प्रसव पीड़ा, स्टेशन पर दिया जुड़वा बच्चियों को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras City Station: ट्रेन में कर रही थी सफर, हुई प्रसव पीड़ा, स्टेशन पर दिया जुड़वा बच्चियों को जन्म
Sat, 20 Jul 2024 10:10 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 20 Jul 2024 10:10 PM IST
सार
गांधीधाम से भागलपुर जाने वाली ट्रेन में बिहार की महिला अपने पति के साथ सफर कर रही थी। रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा हुई। ट्रेन में यात्रा कर रहीं इगलास के सरकारी अस्पताल की नर्स ने स्टेशन के प्रतीक्षालय में महिला का प्रसव कराया।
विज्ञापन
नवजात बच्चियों के साथ पति व आरपीएफ टीम
- फोटो : आरपीएफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतीक्षा में एक महिला ने दो बच्चियों को जन्म दिया। जन्म के बाद जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। आरपीएफ प्रभारी रंजीत यादव ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
गांधीधाम से भागलपुर जाने वाली ट्रेन में बिहार की महिला अपने पति के साथ सफर कर रही थी। रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा हुई। शाम करीब छह बजे ट्रेन के हाथरस सिटी पर रुकने पर महिला को उनके पति रमेश कुमार यादव पुत्र श्रीकसुन यादव निवासी-बलुही थाना बेणहा जिला-पश्चिम चंपारण बिहार को रेल कर्मियों के सहयोग से उतारा।
विज्ञापन
एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन एंबुलेंस के आने में देरी होने के कारण महिला को पीड़ा बढ़ गई। लिहाजा ट्रेन में यात्रा कर रहीं इगलास के सरकारी अस्पताल की नर्स नीतू शर्मा ने स्टेशन के प्रतीक्षालय में महिला का प्रसव कराया। महिला ने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया।
विज्ञापन