फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman disturbance at Hathras City Station

Hathras News: स्टेशन पर महिला का उत्पात, एक यात्री से मोबाइल छीना तो दूसरे से शर्ट, हंगामा हुआ खड़ा

Wed, 15 May 2024 09:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 15 May 2024 09:26 PM IST
सार

एक मानसिक रूप से बीमार महिला ने हाथरस के सिटी रेलवे स्टेशन पर एक घंटे तक हंगामा काटा। किसी यात्री से मोबाइल छीन लिया तो किसी से शर्ट छीन ली। बड़ी मुश्किल से रेलवे कर्मियों ने महिला को स्टेशन परिसर से बाहर किया।

विज्ञापन
Woman disturbance at Hathras City Station
महिला को देखते हुए यात्री - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर मानसिक रूप से बीमार महिला ने काफी देर तक उत्पात मचाया। इस बीच इस महिला ने एक यात्री से मोबाइल छीन लिया और दूसरे यात्री के हाथ में लगी शर्ट छीन ली। महिला की इस हरकत से स्टेशन पर अच्छा-खासा हंगामा खड़ा हो गया।

विज्ञापन


यात्रियों ने महिला की हरकतें देखकर उसे शांत रहने के लिए कहा और एक स्थान पर बैठाने का प्रयास भी किया। रेल कर्मियों की मदद से यात्री को मोबाइल मिल सका, जबकि शर्ट को महिला ने अपने बैग में डाल लिया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद रेल कर्मियों ने महिला को परिसर से बाहर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed