{"_id":"671b8fa635ec3b1a4a0c26f9","slug":"woman-dies-of-fever-in-village-chaubara-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गांव चौबारा में बुखार से महिला की मौत, घर-घर मरीजों की बिछी चारपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गांव चौबारा में बुखार से महिला की मौत, घर-घर मरीजों की बिछी चारपाई
Fri, 25 Oct 2024 06:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 25 Oct 2024 06:01 PM IST
सार
लक्ष्मी देवी को करीब 15 दिन पहले बुखार आया था। परिवार वालों ने चिकित्सक से दवा दिला दी। दवा खाने के बाद वह ठीक हो गईं। जब तक दवा का असर रहता था तब तक वह ठीक रहती थीं। दवा न खाने पर बुखार फिर से आ जाता था। 25 अक्तूबर की तड़के महिला की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। कुछ ही देर महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतका लक्ष्मी देवी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस में सहपऊ के गांव चौबारा में बुखार से एक महिला की 25 अक्तूबर सुबह मौत हो गई। महिला की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। गांव में बुखार से कई ग्रामीण बीमार हैं। घर-घर बीमार लोगों की चारपाई बिछी हुई हैं।
विज्ञापन
गांव चौबारा निवासी 38 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी अरुण उपाध्याय को करीब 15 दिन पहले बुखार आया था। परिवार वालों ने चिकित्सक से दवा दिला दी। दवा खाने के बाद वह ठीक हो गईं। परिजनों को कहना है कि जबतक दवा का असर रहता था तब तक वह ठीक रहती थीं। दवा न खाने पर बुखार फिर से आ जाता था।
विज्ञापन
अचानक बिगड़ी तबीयत, हुई मौत
करीब एक सप्ताह पहले पूरे शरीर में तेज दर्द होना शुरू हो गया। परिजन निजी चिकित्सक से उपचार कराते रहे। 25 अक्तूबर की तड़के महिला की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। कुछ ही देर महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
गांव में बुखार से पीड़ित हैं कई लोग
गांव में देवी प्रसाद के परिवार के पांच सदस्य, प्रधान का छोटा भाई चीना, सतीश कुमार शर्मा, पुष्पा शर्मा, पूनम शर्मा, अनुराग शर्मा, छोटे लाल, सोनिया पुत्र गोद कुमार, राजीव एवं विनोद का पूरा परिवार सहित कई लोग बीमार हैं।