{"_id":"6a30661df4366d56c20c7264","slug":"woman-dies-in-accident-while-on-her-way-to-take-a-holy-dip-in-the-ganges-hathras-news-c-62-1-sali1024-104493-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गंगा स्नान के लिए जा रही महिला की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गंगा स्नान के लिए जा रही महिला की हादसे में मौत
Tue, 16 Jun 2026 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
गुड़िया देवी का फाइल फोटो।
- फोटो : Family
सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए जा रहीं गांव मढ़ाभोज निवासी गुड़िया (40) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, गुड़िया रविवार रात अपने पति रामस्वरूप और सात वर्षीय भांजे के साथ रोडवेज बस से राजघाट गंगा स्नान के लिए जा रही थीं। जब बस डिबाई के निकट पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गुड़िया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भांजे समेत कई यात्री घायल हो गए। घायलों का उपचार एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।
सोमवार की सुबह शव गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक व्याप्त है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि दुर्घटना दूसरे जनपद में हुई है और स्थानीय पुलिस को इस संबंध में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। संवाद