{"_id":"69a916d43860fa7da9055fda","slug":"woman-dies-after-falling-off-bike-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बेटे के साथ गमी से लौट रही वृद्धा बाइक से गिरी, मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बेटे के साथ गमी से लौट रही वृद्धा बाइक से गिरी, मौत, परिवार में छाया मातम
Thu, 05 Mar 2026 11:09 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:09 AM IST
सार
होली पर बेटे के साथ वृद्धा बाइक पर एक गांव में गमी में शामिल होने के लिए जा रही थी। जब वह वापस अपने घर लौट रही थी, तभी बाइक को झटका लगा। झटका लगने से वह सड़क पर गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक महिला कैलाशी देवी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ थाना अंतर्गत गांव रतिभानपुर-कचौरा मार्ग पर 4 मार्च की सुबह 11 बजे अपने बेटे के साथ गमी में शामिल होकर बाइक से लौट रहीं 65 वर्षीय कैलाशी देवी तेज झटका लगने से सड़क पर गिर गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी कैलाशी देवी पत्नी ओमप्रकाश निवासी गांव टूआमई थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ 4 मार्च को अपने बेटे के साथ क्षेत्र के एक गांव में गमी में शामिल होने आई थीं। बताया जाता है कि दोपहर को वह बाइक से अपने गांव लौट रहीं थीं, तभी गांव कचौरा के निकट बाइक को तेज झटका लगा, जिससे वह सड़क पर गिर गईं, जिससे उनके गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराराऊ पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन