{"_id":"64e4b4a458157274240fdd85","slug":"woman-died-after-delivery-in-mursan-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: प्रसव के बाद महिला की मौत, अंतिम संस्कार से मायके वालों ने रोका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: प्रसव के बाद महिला की मौत, अंतिम संस्कार से मायके वालों ने रोका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Tue, 22 Aug 2023 06:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 22 Aug 2023 06:44 PM IST
सार
महिला की मौत के बाद उसे गांव बमनई ले आए और उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे। इसी दौरान मायके पक्ष वाले एकत्र हो गए और उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर सीओ सादाबाद व तहसील के अधिकारी भी गांव पहुंच गए और मामले को समझा-बुझाकर शांत किया। महिला के मायके वालों के कहने पर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक महिला मीनेश
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जनपद में मुरसान के गांव बमनई निवासी महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई है। ससुराल वाले महिला का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, कि तभी पुलिस ने मौत का सच जानने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत पर मायके पक्ष के लोगों ने गांव आकर हंगामा किया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि जयवीर निवासी बमनई, मुरसान की शादी तीन वर्ष पहले टीकम सिंह निवासी बासुदेव मांट, मथुरा की पुत्री मीनेश के साथ हुई थी। मिनेश के दो साल पहले ऑपरेशन से एक बेटा हुआ था। मिनेश को प्रसव के लिए शुक्रवार की सुबह सादाबाद में राया रोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन से लड़का पैदा हुआ। महिला की डिलीवरी होने के बाद से ही हालत बिगड़ने लग गई। चिकित्सकों के द्वारा महिला में खून की कमी बताया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने महिला को दो दिन तक अस्पताल में भर्ती रखा। लेकिन दो दिन बाद जब महिला की तबीयत में सुधार नहीं आया तो निजी अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
आगरा में महिला दो दिन भर्ती रही, लेकिन यहां भी महिला की सेहत में सुधार नहीं आया। जिसके चलते उसे आगरा से सोमवार को जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी देर रात को मौत हो गई। जयवीर का कहना है कि मिनेश की मौत के बाद उसे गांव बमनई ले आए और उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे। इसी दौरान मायके पक्ष वाले एकत्र हो गए और उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ सादाबाद गोपाल सिंह व तहसील के अधिकारी भी गांव पहुंच गए और मामले को समझा-बुझाकर शांत किया। महिला के मायके वालों के कहने पर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जयवीर का कहना है कि पत्नी मिनेश के मायके वाले उसकी दो बीघा जमीन को बच्चे के नाम कराना चाहते हैं। इसी बात को लेकर वह जिद करने लगे और हंगामा खड़ा कर दिया। मुरसान थाना अध्यक्ष योगेश कुमार का कहना है कि महिला के मायके पक्ष के लोगों के कहने पर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। लेकिन अभी कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।