फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman crushed to death due to falling mud

Hathras News: मिट्टी की ढाय गिरने से महिला की दबकर मौत, परिजन शोक में डूबे

Sat, 30 Dec 2023 10:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 30 Dec 2023 10:37 PM IST
सार

महिला अपनी बेटी को लेकर पोखर में से आंगन लीपने के लिए पीली मिट्टी लेने गई थीं। पोखर के नीचे से मिट्टी खोदते समय ढाय खिसक गई और वह उसमें दब गईं। उनके साथ गई बेटी रोने-बिलखने लगी। परिजनों को सूचना देते हुए महिला को मिट्टी से निकाला। परिजन उन्हें हाथरस ले गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Woman crushed to death due to falling mud
मृतका हरि देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बहदोई निवासी सोवरन सिंह की 30 वर्षीय पत्नी हरि देवी की मिट्टी की ढाय गिरने से उसमें दबकर मौत हो गई। वह 30 दिसंबर की दोपहर को अपनी पांच वर्षीय पुत्री को लेकर पास की पोखर में से आंगन लीपने के लिए पीली मिट्टी लेने गई थीं। पोखर के नीचे से मिट्टी खोदते समय ढाय खिसक गई और वह उसमें दब गईं। 

विज्ञापन


उनके साथ गई बेटी रोने-बिलखने लगी। बेटी के रोने की आवाज सुनकर राहगीर दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सूचना देते हुए महिला को मिट्टी से निकाला। परिजन उन्हें हाथरस ले गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर सुनकर परिजन शोक में डूब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed