{"_id":"63d90a32ab580d16677e769c","slug":"woman-climbed-on-water-tank-in-hathras-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"High Voltage Drama: पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, उतारने के लिए लगाई सीढ़ी, तो महिला ने कहा ऊपर से कूद जाउंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
High Voltage Drama: पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, उतारने के लिए लगाई सीढ़ी, तो महिला ने कहा ऊपर से कूद जाउंगी
Tue, 31 Jan 2023 06:01 PM IST
चमन शर्मा
घनश्याम सिंह
घनश्याम सिंह
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 31 Jan 2023 06:01 PM IST
सार
हाथरस में पानी की टंकी पर एक महिला चढ़ गई। फायर ब्रिगेड ने महिला को उतारने के लिए सीढ़ी लगाई, तो महिला ने कहा यदि किसी ने भी ऊपर चढ़ने की कोशिश की तो वह ऊपर से कूद जाउंगी। महिला को नीचे उतारने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मनाने पहुंचे।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर बैठी महिला
- फोटो : वीडियो ग्रेब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला लाला का नगला में पानी की टंकी पर एक महिला चढ़ गई। फायर ब्रिगेड ने महिला को उतारने के लिए सीढ़ी लगाई, तो महिला ने कहा यदि किसी ने भी ऊपर चढ़ने की कोशिश की तो वह ऊपर से कूद जाउंगी। महिला को नीचे उतारने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मनाने पहुंचे। बड़ी मुश्किल से महिला को समझाकर पानी की टंकी से नीचे लाया गया।
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन कटने और एफआईआर हुई थी महिला पर
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाला का नगला में समाजसेवी सुनीता सिंह का मकान है। सुनीता सिंह इन दिनों इस मकान में नहीं रह रही, क्योंकि उसने शहर के किसी दूसरे इलाके में मकान बनवाया है, वहीं पर रह रही है। लाला का नगला वाला मकान बंद रहता है। उनके मकान के बिजली का कनेक्शन काट दिया गया और चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। सुनीता सिंह का आरोप है कि बिजली चोरी का जो मुकदमा दर्ज हुआ है, जिससे उसकी सामाजिक छवि धूमिल हुई है। इसी बात को लेकर महिला घास मंडी के निकट मौजूद पानी की टंकी पर चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा
फायर ब्रिगेड ने सीढ़ी लगाकर महिला को उतारना चाहा, तो उसने कहा कि यदि किसी ने भी ऊपर चढ़ने की कोशिश की तो वह ऊपर से कूद जाएगी। कोतवाली सदर के इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने महिला से कहा कि सभी संबंधित अधिकारी मौके पर आ रहे हैं। महिला को समझाने के लिए पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और बिजली विभाग के एक्सईएन पहुंच गए। बिजली विभाग अधिकारी ने महिला को बताया कि उसका कटा हुआ कनेक्शन जोड़ दिया गया है और एफआईआर भी समाप्त करा दी जाएगी, लेकिन इसके बावजूद भी महिला टंकी पर से नहीं उतरी। एसडीएम सदर के समझाने के बाद महिला करीब 2 घंटे बाद हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद टंकी से नीचे आई।
नीचे उतरी महिला
जब महिला का टंकी पर चढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर आया, तो हाथरस पुलिस ने ट्विट कर कहा कि प्रकरण में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण मौके पर मौजदू है। महिला को समझा-बुझाकर पानी की टंकी से नीचे उतार दिया गया है। अग्रेत्तर विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है।