{"_id":"681a34aba10547c5f702ba4a","slug":"woman-and-newborn-baby-died-during-delivery-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, लापारवाही का आरोप, जमकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, लापारवाही का आरोप, जमकर किया हंगामा
Tue, 06 May 2025 09:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 06 May 2025 09:41 PM IST
सार
परिजन महिला को प्रसव के लिए जलेसर रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां अस्पताल गर्भवती को भर्ती नहीं किया गया और दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कह दिया गया। परिजन उसे एक अन्य निजी अस्पताल ले गए। प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के जलेसर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में 5 मई की रात को प्रसव के दौरान नवजात शिशु और मां की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत किया। परिजन शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
जलेसर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में गुड़िया (30) पत्नी पंकज निवासी रमनपुर को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे प्रसव के लिए जलेसर रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां अस्पताल गर्भवती को भर्ती नहीं किया गया और दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कह दिया गया।
विज्ञापन
परिजन उसे एक अन्य निजी अस्पताल ले गए। वहां प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। परिजन बच्चे के शव को लेकर चले गए। थोड़ी देर बाद गर्भवती की भी मौत हो गई। मौके पर अच्छा-खासा हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन