फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   wish VIP keep coming so that the arrangements remain correct

Hathras News: काश, आते रहें वीआईपी, जिससे व्यवस्थाएं रहें दुरुस्त

Sat, 04 Mar 2023 12:00 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 04 Mar 2023 12:00 AM IST
सार

राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर सभी भ्रमण स्थलों पर पुताई, साफ सफाई, पेयजल व अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। जनता यही कहती दिखी काश, आते रहें वीआईपी, जिससे व्यवस्थाएं रहें दुरुस्त...

विज्ञापन
wish VIP keep coming so that the arrangements remain correct
राज्यपाल आगमन को लेकर सफाई करते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर पुलिस लाइन, जिला अस्पताल, कस्तूरबा गांधी विद्यालय व अन्य भ्रमण स्थलों को सजाया जा रहा है। यहां तक इन भवनों की रंगाई पुताई व सफाई को लेकर प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। इन भवनों में रहने वाले लाभार्थियों की जुवां पर एक ही कहावत है कि काश, जल्दी जल्दी वीआईपी दौरे लगा करें, जिससे कि व्यवस्थाएं समय समय पर दुरुस्त हो सकें।

विज्ञापन


राज्यपाल के दौरे को लेकर जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने पुलिस लाइन परिसर का देर शाम निरीक्षण किया। यहां पुलिस लाइन परिसर में लगने वाली विभिन्न योजनाओं की स्टॉल के बारे में विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। वहीं राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर सभी भ्रमण स्थलों पर पुताई, साफ सफाई, पेयजल व अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। 
विज्ञापन


भवनों को दुल्हन की तरह सजाने की कवायद जारी है। वहीं सभी भ्रमण स्थलों पर पुलिस सुरक्षा के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। संबंधित विभागों की ओर से भ्रमण स्थलों की लगातार मॉनीटरिंग जारी रही। वहीं दूसरी ओर से समीक्षा बैठक को लेकर विभागीय योजनाओं की बुकलेट तैयार करने में अफसर जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed