{"_id":"64bae0642b400790f30cf469","slug":"will-agitate-if-the-power-system-does-not-improve-hathras-news-c-63-1-sali1025-331-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विद्युत व्यवस्था नहीं सुधरी तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विद्युत व्यवस्था नहीं सुधरी तो करेंगे आंदोलन
Sat, 22 Jul 2023 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में बिजली की समस्या को लेकर एसडीओ को ज्ञापन देते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : samvad
नगर की चौपट हुई विद्युत व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी आफताब आलम को ज्ञापन सौंपा और स्थिति सुधारने की मांग की और ऐसा न होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी।
ज्ञापन में कहा गया है कि नगर में बिजली की बंच केबल बिल्कुल खराब हो चुकी हैं। आए-दिन केबल टूटने के कारण 24 में से बमुश्किल 10 घंटे ही बिजली मिल पाती है। नगर में ट्रांसफॉर्मर कम क्षमता के लगे हैं, जबकि उन पर भार ज्यादा है। मोहल्ला रोशनगंज और खिजरगंज का कुछ हिस्सा एक फेस न आने की बजह से पिछले 24 घंटे से बिना बिजली के परेशान है।
संविदा विद्युत कर्मी पैसों के लालच में फॉल्ट को दूर नहीं करते। नगर अध्यक्ष संजीव महाजन ने अतिशीघ्र बगिया बारहसैनी एवं पुरानी सब्जी मंडी ट्रांसफॉर्मर से संबंधित बंच केबल को बदलवाने, ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़वाने, संविदा कर्मियों को गर्मी में उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि रात के वक्त फॉल्ट होने पर आधे घंटे के अंदर उन्हें सही करने की व्यवस्था की जाए। चेतावनी दी गई कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उपजिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष संजीव महाजन, नगर महामंत्री प्रवीण वार्ष्णेय डॉबी, संयुक्त महामंत्री कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय खिल्लो, संगठन मंत्री दुर्वेश पचौरी, उपाध्यक्ष राजू वार्ष्णेय आदि थे।