Hathras: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, पति आगे जाकर गिरा, पत्नी आई ट्रक के नीचे, हुई दर्दनाक मौत
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 04 Aug 2024 10:53 AM IST
सार
सरिता देवी पति के साथ बाइक पर आगरा ननद के पास जा रही थी। जैसे ही उनकी बाइक सादाबाद में आगरा रोड पर स्थित एलआईसी कार्यालय की गली के सामने पहुंची, पीछे से आ रहे ट्रक ने साइड से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार पति आगे जा गिरा। बाइक पर पीछे बैठी पत्नी ट्रक के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका सरिता देवी
- फोटो : फाइल फोटो