फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Wife caught husband with another woman

Hathras: युवती को हाथ पकड़ कर खींच रहे पति को पत्नी ने देखा, तो गुस्से में हुआ कुछ ऐसा सब पहुंचे थाने

Tue, 10 Oct 2023 07:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 10 Oct 2023 07:03 PM IST
सार

युवती किसी काम के सिलसिले में अपने पड़ोसी के घर गई। तभी वहां एक विवाहित युवक पहुंच गया और युवती को हाथ पकड़ खींचकर ले जाने लगा। तभी आरोपी युवक की पत्नी वहां आ गई और दोनों को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Wife caught husband with another woman
थाना हाथरस गेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट के एक गांव में 10 अक्तूबर की सुबह एक विवाहिता ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया। इसे लेकर गांव में ही पहले दोनों परिवार के बीच विवाद हुआ और उसके बाद दोनों परिवार के लोग कोतवाली हाथरस गेट पहुंच गए। वहां थाने के बाहर काफी देर तक दोनों परिवार के सदस्यों में कहासुनी हुई।

विज्ञापन


एक गांव निवासी युवती की बीते कुछ समय से अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि सुबह युवती किसी काम के सिलसिले में अपने पड़ोसी के घर गई। तभी वहां एक विवाहित युवक पहुंच गया और युवती को हाथ पकड़ खींचकर ले जाने लगा। तभी आरोपी युवक की पत्नी वहां आ गई और दोनों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


फिर तो मामले को लेकर दोनों परिवार के लोग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। गांव में जमकर हंगामा हुआ। जब हंगामा शांत नहीं हुआ, तो दोनों पक्ष कोतवाली हाथरस गेट पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों में फिर से विवाद हुआ। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। अगर कोई तहरीर आती है, तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed