फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Wheat purchase center deserted due to rain not even a single grain reached 59 places in four days

Hathras News: बारिश से सूने पड़े गेंहू क्रय केंद्र, चार दिन में 59 जगह पर अभी तक नहीं पहुंचा एक भी दाना

Tue, 04 Apr 2023 07:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 04 Apr 2023 07:53 PM IST
सार

मौसम में हर रोज हो रहे बदलाव को लेकर अन्नदाता किसान हैरान हैं। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पर बारिश का कहर टूट रहा है। इस कारण गेहूं बाजार में नहीं आ सका है। हाथरस में एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन अभी तक जिले में 59 क्रय केंद्रों पर एक भी दाना गेहूं नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
Wheat purchase center deserted due to rain not even a single grain reached 59 places in four days
खाली पड़े गेंहू क्रय केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार बेमौसम हुई बारिश ने किसानों के सामने परेशानी खड़ी कर दी है। अभी तक जिले में बने 59 क्रय केंद्रों एक भी दाना गेहूं नहीं पहुंचा है। अधिकारी 10 अप्रैल से गेहूं खरीद में तेजी आने की उम्मीद जता रहे हैं। गेंहू क्रय केंद्र पर एक अप्रैल से सरकारी खरीद शुरु हो चुकी है।

विज्ञापन


मौसम में हर रोज हो रहे बदलाव को लेकर अन्नदाता किसान हैरान हैं। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पर बारिश का कहर टूट रहा है। इस कारण गेहूं बाजार में नहीं आ सका है। हाथरस में एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन अभी तक जिले में 59 क्रय केंद्रों पर एक भी दाना गेहूं नहीं पहुंचा है। गेहूं खरीद का यह सिलसिला 15 जून तक चलेगा। विभागीय अधिकारी 10 अप्रैल से गेहूं खरीद के रफ्तार पकड़ने का अनुमान लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


इस साल 59 क्रय केंद्रों की मदद से 67 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत हो गई है। डिप्टी आरमएओ शिशिर कुमार का कहना है कि एक अप्रैल से खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी तक किसी भी क्रय केंद्र पर गेहूं नहीं पहुंचा है। उम्मीद है कि 10 अप्रैल के बाद गेहूं खरीद में तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed