फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Web registration at RD Girls College till June 25

Hathras: आरडी गर्ल्स कॉलेज में 25 जून तक होंगे वेव पंजीकरण, स्नातक की 660 सीटों पर अब तक आए 200 से अधिक फॉर्म

Sat, 20 Jun 2026 01:13 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 20 Jun 2026 01:13 AM IST
सार

स्नातक की कुल 660 सीटों के लिए अब तक 200 से अधिक आवेदन फॉर्म जमा हो चुके हैं। वाणिज्य वर्ग यानी बीकॉम की 180 सीटों के लिए अब तक 30 फॉर्म आए हैं।

विज्ञापन
Web registration at RD Girls College till June 25
आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज हाथरस - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहर के आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में नए सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार छात्र-छात्राओं के पास वेव पंजीकरण (वेब रजिस्ट्रेशन) कराने के लिए 25 जून तक का समय है। इस बार स्नातक (यूजी) और परास्नातक (पीजी) दोनों ही स्तरों पर छात्राओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक स्नातक की कुल 660 सीटों के लिए अब तक 200 से अधिक आवेदन फॉर्म जमा हो चुके हैं। आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर, वाणिज्य वर्ग यानी बीकॉम की 180 सीटों के लिए अब तक 30 फॉर्म आए हैं, जिससे यहां प्रवेश के इच्छुक छात्राओं के लिए अभी बेहतरीन अवसर बना हुआ है।
विज्ञापन


पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए भी छात्राओं की ओर से आवेदन किए जा रहे हैं। प्राचार्य सुषमा यादव ने बताया कि जो छात्राएं प्रवेश लेना चाहती हैं, वे 25 जून की अंतिम तिथि से पहले अपना वेव पंजीकरण अवश्य पूरा कर लें। देरी से आने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग विषयों के लिए सीटों की स्थिति 

  • गृह विज्ञान : कुल 60 सीटें 
  • हिंदी, शिक्षा शास्त्र और अंग्रेजी : 60-60 सीटें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed