{"_id":"64cd100baafff104740e1cba","slug":"waterlogging-in-hathras-mandi-threatens-diseases-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मंडी में जलभराव से मंडरा रहा बीमारियों का खतरा, नहीं है निकासी का इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मंडी में जलभराव से मंडरा रहा बीमारियों का खतरा, नहीं है निकासी का इंतजाम
Sat, 05 Aug 2023 03:17 AM IST
चमन शर्मा
लकी शर्मा, अमर उजाला, हाथरस
लकी शर्मा, अमर उजाला, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 05 Aug 2023 03:17 AM IST
सार
मंडी में मकानों से निकलने वाले गंदे पानी के कारण जलभराव हो रहा है। इसकी निकासी के लिए व्यवस्था नहीं है। अनाज मंडी में करीब 250 दुकानें हैं। इनमें अपनी उपज बेचने के लिए रोजाना करीब हजारों किसान व व्यापारी मंडी आते हैं। जलभराव व गंदगी के कारण इन सब लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
हाथरस मंडी में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पानी की निकासी न होने के कारण हाथरस मंडी समिति परिसर में जलभराव हो रहा है। जलभराव व गंदगी के कारण आढ़तियों और यहां आने वाले किसानों को बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। आढ़तियों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
आढ़तियों का कहना है कि मंडी में मकानों से निकलने वाले गंदे पानी के कारण जलभराव हो रहा है। इसकी निकासी के लिए व्यवस्था नहीं है। अनाज मंडी में करीब 250 दुकानें हैं। इनमें अपनी उपज बेचने के लिए रोजाना करीब हजारों किसान व व्यापारी मंडी आते हैं। जलभराव व गंदगी के कारण इन सब लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव हो रहा है। इससे बीमारी फैलने का खतरा है। इसके बावजूद इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। - राजेश वार्ष्णेय, आढ़ती
विज्ञापन विज्ञापन
जलभराव से मच्छर पनपने का खतरा बढ़ गया है, इसलिए समय रहते पानी की निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए। जलभराव से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।- मदनलाल, आढ़ती
बारिश का मौसम चल रहा है। इस कारण मंडी परिसर में जलभराव हो गया है। जल्द ही इसकी सफाई कर दी जाएगी। - जल सिंह, मंडी निरीक्षक