{"_id":"6a4eb8e78aacbc548805942b","slug":"waterlogging-at-a-dozen-locations-and-road-cave-ins-due-to-rain-hathras-news-c-63-1-sali1025-105297-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बारिश से एक दर्जन स्थानों पर जलभराव, धंसीं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बारिश से एक दर्जन स्थानों पर जलभराव, धंसीं सड़कें
Thu, 09 Jul 2026 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में पुराने तहसील रोड से अनल कॉलोनी जाने वाला रास्ते पर धंसी इंटरलॉकिंग सड़क। संवाद
- फोटो : Samvad
नगर में बुधवार को पूरे दिन हुई बारिश के चलते जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत की पोल खुल गई। नगर में 12 से ज्यादा स्थानों पर खोदी गईं सड़कें धंस गईं, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जीटी रोड स्थित पंत चौराहे पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया, जिसमें बारिश का काफी पानी चला गया। काफी देर बाद जल निगम ने मरम्मत का काम किया।
इसके अलावा बारिश से नगर के मोहल्ला बारहसैनी, अनल कॉलोनी, मटकोटा, नयागंज बाजार, हुरमतगंज, दाऊजी का मंदिर नौरंगाबाद, नौखेल, स्टेशन रोड, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र परिसर, तहसील परिसर, लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस और पालिका कार्यालय परिसर में जलभराव हो गया। इन जगहों पर भी सड़कें धंस गईं। मोहल्ला बारसहैनी में ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ गई और लाइन में फॉल्ट के कारण पूरे दिन बिजली गायब रही। इन्वर्टर ठप गए। लोग पानी के लिए परेशान रहे।