फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Water works employee commits suicide by hanging

Hathras News: वाटर वर्क्स कर्मचारी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Thu, 21 Mar 2024 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 21 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Water works employee commits suicide by hanging
नगर पालिका परिषद के जलकल संस्थान में तैनात एक कर्मचारी ने मंगलवार की देर रात अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उन्हें बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन





कोतवाली सदर क्षेत्र के सीयल खेड़ा अशोका टाकीज निवासी नीरज (35) पुत्र साहब सिंह नगर पालिका परिषद के जलकल संस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। मंगलवार की देर रात उन्होंने अपने घर पर फंदा लगा लिया। यह देख परिजनों के हाथ-पांव फूल गए और उनकी चीख निकल गई। आसपास के लोग भी वहां आए गए। परिजनों ने उन्हें जैसे-तैसे फंदे से उतारा।
विज्ञापन



आनन-फानन परिजन व पड़ोसी उन्हें इलाज के लिए शहर के बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी रामप्रवेश राय का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed