फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Water Crisis in ward no. 4

जल संकट : वार्ड नंबर चार के पांच हजार लोगों के सूख रहे हलक

Tue, 10 May 2022 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Water Crisis in ward no. 4
नगला भोजा में खराब हैंडपंप दिखाते लोग। - फोटो : HATHRAS
भीषण गर्मी में शहर में पेयजल संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के वार्ड नंबर चार के कई इलाकों के करीब पांच हजार लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी में उनके हलक सूख रहे हैं। इलाके में आधा दर्जन हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। कई बार शिकायत के बाद भी हालत जस के तस बने हुए हैं। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन

शहर वार्ड संख्या चार के नगला भोजा, नगला मिया, कंचननगर, शिव कॉलोनी, भट्टा गली, अग्रसेन बिहार, स्टेट बैंक और अइयापुर में 12 हैंडपंप लगे हैं। इनमें से छह हैंडपंप खराब पड़े हैं। इस कारण पांच से छह हजार लोगों को पीने के पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। कई बार क्षेत्रीय सभासद ने हैंडपंप सही कराने की मांग की, लेकिन हालत जस के तस बने हुए हैं।
विज्ञापन

गर्मी में हैंडपंप खराब होने से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। जो हैंडपंप चालू हैं उन पर लंबी लाइन लगी रहती है। सभासद भी समस्या को दूर कराने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामप्रकाश।
पालिका लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पा रही है। अब गर्मी में पानी संकट का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी में पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
रामबाबू
हमारे वार्ड में हैंडपंप तो कई लगे हुए हैं। उनमें अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैं। इस कारण बिजली जाने पर पीने के पानी तक के लिए मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
राजा।
हर रोज बिजली गुल हो जाती है। हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। पीने के पानी तक आसानी से नहीं मिल पा रहा है। पालिका को जल्द से जल्द हैंडपंप सही कराने चाहिए। नीलम।

पालिका की टीम द्वारा खराब व हैंडपंप की रिबोरिंग का कार्य कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था द्वारा हैंडपंपों की मरम्मत की जा रही है। शहर के लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास जारी है। सोमप्रकाश, एई जलकल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed