फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   water cricis due to electricity

कई इलाकों में बिन बिजली पानी को तरसे लोग

Fri, 03 Jul 2020 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
water cricis due to electricity
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के काफी इलाकों में बिना बिजली के पानी के लोगों को तरसना पड़ा। गर्मी के मारे लोगों का हाल बेहाल रहा। कल कारखानों में मशीनें शोपीस बनी रही। शहर के प्रगतिपुरम सबस्टेशन पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि के काम को अफसरों ने खुद मौके पर जाकर हाल जाना। देर रात बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

उल्लेखनीय है कि शहर के प्रगतिपुरम सबस्टेशन पर पांच एमबीएस का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। यह ट्रांसफार्मर आए दिन ओवरलोड हो जाता था। इस कारण लोगों को टुकड़ों में बिजली आपूर्ति दी जाती थी। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही थी, लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह प्रगतिपुरम सबस्टेशन पर पांच एमबीएस के स्थान पर आठ एमबीए का ट्रांसफार्मर रखने की शुरुआत हुई। इस कारण सुबह आठ बजे बिजली गुल हो गई।इस कारण अलीगढ़ रोड, नवल नगर, नेहरू कॉलोनी, लेबर कॉलोनी, साकेत कॉलोनी, बसंत बिहार आदि इलाकों में बिना बिजली के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। सरकारी कार्यालयों में जेनरेटर जहरीला धुआं उगलते हुए नजर आए। लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। घरों में बनी पानी की टंकियां खाली हो गईं। इस कारण पीने के पानी तक के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। कल कारखानों की मशीनें शोपीस बनी रही। गर्मी के मारे लोगों का हाल बेहाल रहा। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन व अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा ने सबस्टेशन पर हो रहे काम का निरीक्षण किया। शाम को करीब आठ बजे बिजली आने के बाद लोगों ने सुकून महसूस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed