फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Warning to five Panchayat secretaries and heads, final warning to 17 secretaries

Hathras News: पांच पंचायत सचिव व प्रधानों को चेतावनी, 17 सचिवों को अंतिम चेतावनी

Sun, 03 Dec 2023 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Warning to five Panchayat secretaries and heads, final warning to 17 secretaries
ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालय के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिला पंचायत राज अधिकारी सुबोध जोशी ने ब्लॉक हाथरस के 5 ग्राम पंचायतों के सचिवों व प्रधानों को अंतिम चेतावनी दी है। वहीं ब्लॉक मुरसान की 17 ग्राम पंचायतों के सचिवों को चेतावनी जारी की है। डीपीआरओ ने ब्लॉक हाथरस की नूरपुर, रतनगढ़ी, बाघऊ, कटैलिया व शेरपुर तथा ब्लॉक मुरसान की हतीसा, गुमानपुर, सुसावली, कुरावली, गोजिया, वाद नगला अठवरिया, संगीला नगला वरी, मथू बिचपुरी, दयालपुर, रायक, नगला लच्छी, संटीकरा, मगटई, बामौली, पदू, गंभीर पट्टी बिसाना तथा टुकसान ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालय के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन




डीपीआरओ ने इन ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों व ग्राम विकास अधिकारियों को जारी पत्र में कहा है कि पंचायत सचिवालयों के निर्माण कार्य की समय समय पर समीक्षा के दौरान पंचायत सचिवों व ग्राम विकास अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा इस ओर आवश्यक ध्यान नहीं दिया गया है। डीपीआरओ ने पंचायत सचिवों व ग्राम विकास अधिकारियों को चेतावनी देते कहा है कि यदि निश्चित समयावधि में निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed