फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Walk the path of righteousness is the welfare

धर्म के रास्ते पर चलने से होता है कल्याण

Wed, 03 Feb 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Walk the path of righteousness is the welfare

हाथरस। नयागंज स्थित ठाकुर श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में तीन दिवसीय अस्थायी वेदी प्रतिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया। इंदौर से आए सुनील भैयाजी ने कहा कि भगवान की प्रतिमा को किसी विशेष कार्य के लिए हटाने और प्रतिष्ठापित करना महत्वपूर्ण है। जो लोग प्रतिमा को हटाने और लगाने में सहयोग करते है उनका नाम अमर हो जाता है। उनके सानिध्य में पूजा अर्चना, अभिषेक और शांति धारा में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए। शाम के समय सामूहिक आरती और प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। 

उन्होंने कहा कि जो लोग धर्म के रास्ते पर चलते हैं। धर्म के रास्ते पर लगातार आगे चलने से ही मनुष्य का कल्याण होता है। अस्थायी वेदी प्रतिष्ठापन समारोह व योग मंडल विधान में इंद्र प्रतिष्ठा, वेदी प्रतिष्ठा के साथ-साथ शांति धारा और जाप कराया गया। पूजन में प्रबंध समिति अध्यक्ष कैलाश चंद्र जैन, अनिल जैन, डॉ. मोहन लाल जैन, जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, विनीत जैन, कमलेश जैन, सुधीर जैन, वीरेंद्र लुहाडिया, संजीव जैन,  राकेश जैन, राजेश जैन, अमित जैन, अनूप जैन, सुनीत जैन, संजीव जैन, पिंकी जैन, छीतरमल जैन, डॉ. सुमत चंद्र जैन, राहुल जैन, अतुल जैन,  सुशील जैन, धन्यकुमार जैन सोगानी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed