{"_id":"670da66134aa57e5fd0feab9","slug":"waiting-in-line-for-hours-and-then-getting-two-bags-of-dap-hathras-news-c-113-1-sali1011-101162-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: घंटों लग रहे लाइन में तब मिल रही दो बोरी डीएपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: घंटों लग रहे लाइन में तब मिल रही दो बोरी डीएपी
Tue, 15 Oct 2024 04:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
डीएपी के लिए किसानों की परेशानी दूर नहीं हो पा रही है। सुबह से लाइन में लगने और घंटोंं इंतजार करने के बाद प्रत्येक आधार कार्ड पर दो-दो बोरी डीएपी ही लोगों को मिल पा रही है। गंगीरी के कनौवी साधन सहकारी समिति में सोमवार को किसानों ने हंगामा भी किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी मौजूदगी में किसानों को डीएपी का वितरण कराया। इसके बावजूद कुछ किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। समिति के सचिव शमशुल ने किसानों को आश्वस्त किया कि जल्द ही डीएपी की दूसरी गाड़ी मंगवाकर वितरित की जाएगी।
गोंडा संवाददाता के अनुसार सहकारी समिति में सोमवार को एक ट्रक डीएपी आई थी, जिसे 110 किसानों के बीच वितरित किया गया। डीएपी के लिए सुबह से किसानों की लाइन लग गई थी। इससे सहकारी समिति के मार्ग पर जाम जैसी स्थिति भी बनी रही। दो-दो घंटे के इंतजार के बाद किसानों को तीन-तीन बोरी डीएपी मिल सकी। गोंडा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष रवीकरन सिंह ने कहा कि प्रशासन समय से डीएपी उपलब्ध कराए ताकि किसान फसल की बुवाई कर सकें।
विज्ञापन
इगलास संवाददाता के अनुसार सोमवार को कस्बे के सहकारी समिति में सुबह से किसानों की लाइन लगी रही। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। दो-दो बोरी खाद का वितरण हुआ। इसमें भी कुछ किसान खाली हाथ ही लौटे। किसानों का कहना है कि समय रहते पर्याप्त डीएपी न मिलने पर फसलों के उत्पादन पर असर पड़ेगा।