{"_id":"69c9868e9a05a87bab06fdba","slug":"waiting-for-the-budget-dates-keep-slipping-by-works-remain-unfinished-hathras-news-c-56-1-sali1016-146475-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बजट का इंतजार..निकलती गईं तारीखें, अधूरे पड़े रहे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बजट का इंतजार..निकलती गईं तारीखें, अधूरे पड़े रहे काम
Mon, 30 Mar 2026 01:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
नवीन आश्रम पद्धति पर निर्माणाधीन स्कूल। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जनपद में विकास की रफ्तार में बजट की कमी रोड़ा बन रही है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है, लेकिन स्कूल, अस्पताल और पर्यटन स्थलों के कार्य पूरे नहीं हुए है। कई परियोजनाएं तो ऐसी हैं, जिनकी पूरा होने की समय सीमा भी बीत गई है।
संबंधित विभागों की ओर से बजट के लिए पत्राचार किया जा रहा है, कई विभागध्यक्ष की लापरवाही के कारण भी परियोजनाएं रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं। डीएम अतुल वत्स ने बताया कि बजट की मांग शासन को भेजी गई है। जैसे-जैसे धनराशि अवमुक्त हो रही है, कार्यदायी संस्थाओं को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नवीन आश्रम पद्धति विद्यालय मऊ चिरायल
इस विद्यालय का कार्य30 अप्रैल 2022 तक ही पूरा होना था, लेकिन बजट की लेटलतीफी ने इस समय सीमा को चार साल और आगे बढ़ा दिया। मुख्य भवन का 94 फीसदी काम हुआ है, लेकिन डोरमेट्री अभी भी 35 फीसदी पर अटकी है। 27 फरवरी 2026 को करीब 484 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है, जिससे अब काम में तेजी आने की उम्मीद है। अभी भी 121 लाख रुपये के बजट का इन्तजार है।
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय: 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक
इस भवन के निर्माण के लिए 1798.00 लाख रुपये की लागत का स्वीकृति की गई। मई 2024 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट को मई 2025 तक पूरा होना था। करीब 10 महीने की देरी के बाद भी अभी सिर्फ 74फीसदी काम हुआ है।फिलहाल फ्लोरिंग, टाइलिंग और फॉल्स सीलिंग का काम चल रहा है। लक्ष्य अब जुलाई 2026 तक बढ़ा दिया गया है।290 .14 लाख रूपये के बजट का इन्तजार है।
सासनी : गो-संरक्षण केंद्र नगला गढू
यहां बजट का अभाव सबसे ज्यादा खल रहा है। धन अभाव के कारण कार्य बाधित है। 160.12 लाख के इस प्रोजेक्ट में अब तक केवल 60फीसदी ही कार्य हो पाया है। कैटल शेड और भूसा गोदाम का काम फंड न मिलने से कछुआ गति से चल रहा है।
कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास सहपऊ
इसे पूरा किए जाने की मार्च 2026 की समय सीमा करीब है, लेकिन भौतिक प्रगति मात्र 61फीसदी है।द्वितीय तल पर लिंटर लेवल का काम चल रहा है। विभाग ने पोर्टल पर डेटा दर्ज करने और उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजने की प्रक्रिया में ही महीनों गुजार दिए। अभी भी 92.14 लाख की दरकार है।
कंचना सरोवर पर्यटन विकास मुरसान
इसे 31 अक्टूबर 2024 को पूरा होना था, लेकिन लगभग डेढ़ साल बाद भी प्रगति 88फीसदी पर अटकी है। फरवरी 2026 में क्रिटिकल गैप फंड से 19.63 लाख रुपये मिले हैं, जिससे सेल्फी पॉइंट और टॉयलेट ब्लॉक का शेष कार्य अब शुरू हो सका है। 73 .75 लाख रूपये की आवश्यकता है।
काली माई मंदिर पर्यटन विकास धौरपुर, सासनी
दिसंबर 2025 की समय सीमा बीत चुकी है।76फीसदी काम पूरा हुआ है। टॉयलेट ब्लॉक और हॉल में अभी फिनिशिंग का काम चल रहा है। 7.06 लाख का बजट अभी भी अपेक्षित है।
24x7 पेयजल योजना हाथरस नगर)
727.08 लाख की इस स्कीम की डेडलाइन 28 फरवरी 2026 थी। काम मात्र 35 फीसदी ही हो पाया है। वाटर मीटर और ऑटोमेशन जैसे मुख्य कार्यों में प्रगति शून्य फीसदी है। स्टाफ क्वार्टर और कंट्रोल रूम का काम भी शुरू नहीं हो सका है।