{"_id":"648c7de26ad3f14ff208a113","slug":"viral-video-of-dancing-with-gun-in-hand-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फिर आया वीडियो, हाथ में तमंचा लेकर नाचते दिखे युवा, आरोपियों को तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फिर आया वीडियो, हाथ में तमंचा लेकर नाचते दिखे युवा, आरोपियों को तलाश रही पुलिस
Fri, 16 Jun 2023 08:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 16 Jun 2023 08:51 PM IST
सार
पुलिस की सख्ती के बावजूद क्षेत्र में तमंचे के साथ फोटो व वीडियो बनाने का सिलसिला रुक नहीं रहा। शुक्रवार को दो युवकों के हाथ में तमंचा लेकर नाचने का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस में खलबली मच गई।
विज्ञापन
तमंचा दिखाते हुए युवक का वीडियो वायरल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर दो युवकों का हाथ में तमंचा लेकर नाचने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहे दोनों युवक ग्राम पंचायत सांदलपुर के मजरा नगला अजमेरी के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस की सख्ती के बावजूद क्षेत्र में तमंचे के साथ फोटो व वीडियो बनाने का सिलसिला रुक नहीं रहा। शुक्रवार को दो युवकों के हाथ में तमंचा लेकर नाचने का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस में खलबली मच गई। वीडियो कब का है, इसकी सही जानकारी नहीं हो सकी है, लेकिन वीडियो के साथ की गई पोस्ट में दोनों युवक गांव नगला अजमेरी के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्रभारी निरीक्षक केशवदत्त शर्मा का कहना है मामला संज्ञान में नहीं है। वीडियो के बारे में जानकारी की जाएगी और दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन