फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   violant bull kill a villagers

बेकाबू सांड़ ने ग्रामीण को पटकर मार डाला

Mon, 26 Oct 2015 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/हाथ्ारस
अमर उजाला ब्यूूराे/हाथ्ारस Updated Mon, 26 Oct 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
violant bull kill a villagers
एक बेकाबू सांड़ ने सोमवार की सुबह गांव गढ़ी एवरन और सलेमपुर में काफी उत्पात मचाया। सांड़ ने गढ़ी एवरन के एक ग्रामीण को उस समय पटक-पटककर मार दिया, जब वह गांव की गली में होकर जा रहा था, जबकि कई अन्य ग्रामीण भी सांड़ के हमले से घायल हो गए। गढ़ी एवरन के बाद सांड़ ने सलेमपुर में भी काफी उत्पात मचाया और छह से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बमुश्किल रस्सों की मदद से सांड़ को काबू किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने नशीले इंजेक्शन देकर उसे बेहोश कर दिया। बाद में सांड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक सुबह 6 बजे ग्राम गढ़ी एवरन में 50 वर्षीय धूमेश्वर पुत्र प्यारेलाल अपनी गली में से आ रहे थे। तभी सांड़ आ गया और सांड़ ने हुंकार भरते हुए उसे रौंद दिया। मौके पर ही धूमेश्वर की मौत हो गई। देखते ही देखते गां व में हल्ला मच गया और सांड़ को भगाने के चक्कर में गांव के नेत्रपाल और शिशुपाल भी उसकी चपेट में आ गए। भारी तादाद में जुटे ग्रामीणों ने सांड़ को गांव से खदेड़ दिया और यह सांड़ करीब 10 बजे ग्राम सलेमपुर में जा पहुंचा। वहां जयवीर सिंह की भैंस को मारने लगा।
विज्ञापन


यह देखकर गांव में हल्ला मच गया तो जयवीर, राजू और शैलू दिसवार आदि ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और किसी प्रकार सांड़ को वहां से भगाया। भैंस को बचाने के चक्कर मे जयवीर सिंह व राजू भी घायल हो गए। भैंस का एक सींग टूट गया। उसके बाद सांड़ शैलू के नौहरे में घुस आया। सूचना पाकर पुलिस की गाड़ी भी वहां पहुंच गई, लेकिन सांड़ के रौद्र रूप को देख पुलिसकर्मी भी अपनी गाड़ी को घेर में से लेकर भाग गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीएम को दी। एसडीएम वैभव मिश्रा ने मौके पर वन विभाग की टीम और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
इस बीच घेर में घुसे सांड़ को भगाने के लिए ग्रामीणों ने लकड़ी के डंडों में कपड़े बांधकर और मिट्टी का तेल डालकर जलती मशाल सांड़ की तरफ फेंकी। तब जाकर सांड़ वहां से भागा और ग्रामीण उसे खदेड़ते हुए जंगलों की ओर ले गए। ग्राम सलेमपुर के ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए रस्सों के सहारे किसी प्रकार इस सांड़ को कब्जे में ले लिया। तब पशुपालन विभाग के चिकित्सक डॉ. अरविंद शर्मा ने अपने सहयोगियों की मदद से सांड़ को अधिक डोज के नशीले इंजेक्शन दिए और बाद में इस सांड़ की मौत हो गई। गढ़ी एवरन निवासी नेत्रपाल ने थाने में धूमेश्वर की मौत के संबंध में इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed