{"_id":"67f6d58e63053df6b806130b","slug":"vinayaks-operation-was-not-done-investigations-are-ongoing-hathras-news-c-56-1-mrt1060-129830-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नहीं हुआ विनायक का ऑपरेशन, चल रहीं जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नहीं हुआ विनायक का ऑपरेशन, चल रहीं जांचें
Thu, 10 Apr 2025 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल देखते-देखते ट्रेन से गिरे सात साल के बच्चे विनायक का बुधवार को भी ऑपरेशन नहीं किया जा सका। आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती विनायक की जांचें चल रहीं है। सभी जांच रिपोर्ट सही आने के बाद सुरक्षित तरीके से विनायक का ऑपरेशन किया जाएगा। माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार को उसका ऑपरेशन कर दिया जाएगा।
विनायक के पिता शिवशंकर ने फोन पर बताया कि उसे खून तो चढ़ा दिया गया है, लेकिन अभी अन्य जांच बाकी हैं। इस कारण बुधवार को उसका ऑपरेशन नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात विनायक का ऑपरेशन किया जा सकता है। गौरतलब है कि पांच अप्रैल को दिल्ली से गया जाने वाली स्पेशल ट्रेन के सामान्य कोच में परिवार के साथ यात्रा कर रहे शिवशंकर निवासी उन्नाव का सात साल का बेटा विनायक मोबाइल देखते-देखते गिर गया था। उसे आरपीएफ हाथरस जंक्शन की टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने के कारण विनायक को रेफर किया गया था। तब से ही उसका उपचार आगरा के निजी अस्पताल में चल रहा है।