{"_id":"666cdded03e46ccacf0d860a","slug":"villagers-dead-body-found-in-house-police-arrived-hathras-news-c-56-1-sali1016-116249-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: घर में मिला ग्रामीण का शव, मौत की वजह नहीं हुई स्पष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: घर में मिला ग्रामीण का शव, मौत की वजह नहीं हुई स्पष्ट
Sat, 15 Jun 2024 05:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:48 AM IST
सार
मजदूर की पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य कहीं बाहर रहते हैं। पड़ोसियों को मजदूर मृत हालत में घर में पड़ा मिला। इसकी सूचना गांव वालों ने पत्नी को फोन पर दी। 14 जून शाम तक जब कोई भी गांव नहीं पहुंचा तो लोग शव का अंतिम संस्कार करने लगे। तभी पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
गांव रुहेरी में 13 जून देर रात एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों को शव घर में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद भी परिजन गांव नहीं पहुंचे थे। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पवन कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी रुहेरी क्षेत्र में मजदूरी करता था। पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य कही बाहर रहते हैं। 13 जून को पड़ोसियों को पवन मृत हालत में घर में पड़ा मिला। इसकी सूचना गांव वालों ने पत्नी को फोन पर दी। 14 जून शाम तक जब कोई भी गांव नहीं पहुंचा तो लोग शव का अंतिम संस्कार करने लगे। इस बीच किसी व्यक्ति ने पुलिस को जहर देकर युवक की हत्या की सूचना दे दी।
विज्ञापन
शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे ग्रामीण पुलिस को देखकर छोड़कर चल दिए। पुलिस ने शव को बाजरा के खेत से बरामद किया है। सीओ रामप्रवेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन