{"_id":"5f625dc18ebc3e8c1a2f6594","slug":"vigilence-team-appoint-in-hathras-raid-will-start-from-today-hathras-news-ali2439854100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में विजिलेंस विंग की हुई तैनाती, आज से होगी छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में विजिलेंस विंग की हुई तैनाती, आज से होगी छापेमारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बिजली चोरी करने वालों पर अब विजिलेंस द्वारा शिकंजा कसा जाएगा। बृहस्पतिवार को विजिलेंस टीम द्वारा छापामारी अभियान चलाया जाएगा। विंग की तैनाती होने से जिले में काफी हद तक बिजली चोरी पर अधिकारी अंकुश लग सकेगा।
गौरतलब है कि शहर में 40 प्रतिशत व देहात में 60 प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है। तमाम कोशिशों के बाद भी बिजली चोरी पर अंकुश नहीं लग रहा है। अब ऊर्जामंत्री ने बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए हर जिले में विजिलेंस विंग की तैनात की है। बुधवार को विजिेंस टीम की यहां तैनाती कर दी गई है। इसमें तीन सिपाही, थानेदार, एक जेई, एक लाइनमैन, एक कंप्यूटर ऑपरेटर आदि स्टाफ शामिल है। बृहस्पतिवार से विजिलेंस अपना काम शुरू करेगी। अभियान की शुरुआत सादाबाद से होगी। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है कि जिले में विजिलेंस का स्टाफ आ गया है।