फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Vigilant against adulteration

मिलावट के खिलाफ किया जागरूक

Mon, 11 Mar 2019 12:20 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Mon, 11 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Vigilant against adulteration
जागरूकता जगाकर खाद्य कारोबारियों से शपथ पत्र भरवाती एफडीए की टीम। - फोटो : अमर उजाला
सादाबाद। होली के पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार को नगर में विनोबा नगर चौराहे, जवाहर बाजार, मथुरा अड्डा, मुरसान रोड सहित अन्य कई स्थानों पर खाद्य कारोबारियों के यहां जाकर उन्हें जागरूक किया और आम लोगों को भी मिलावटी खाद्य पदार्थो की पहचान के तरीके बताए। इस दौरान कारोबारियों से साफ सफाई रखने और खाद्य पदार्थों में मिलावट न करने के शपथ पत्र भी भरवाए।
विज्ञापन


डीओ देवाशीष उपाध्याय के निर्देशन में खाद्य सुरक्षाधिकारी सुरेश कुमार चौरसिया, केएल वर्मा और बीएन कटियार ने जागरूकता जगाते हुए कहा कि सभी जूस की दुकान पेय पदार्थ और खाद्य पदार्थों की दुकान के आस पास साफ सफाई रहनी चाहिए। खाद्य व पेय पदार्थो को धूल और मक्खियों से बचाकर रखें। सड़े गले कटे फल और सब्जियां न बेचें। बासी खाद्य पदार्थ न बेंचें। अखबारी कागज पर कोई भी खाद्य वस्तु लपेट कर न बेचें, क्यों कि अखबारी कागज में लैड पाया जाता है, जिससे स्वास्थ्य खराब होने का खतरा रहता है। खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट न की जाए। चेतावनी दी कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान खाद्य कारोबारियों से शपथपत्र भी भरवाए गए। लोगों को भी खान पान के प्रति जागरूक करते हुए आह्वान किया गया कि यदि कहीं भी कोई मिलावटी वस्तु की बिक्री हो रही हो, तो उसकी जानकारी अधिकारियों को दी जाए। इधर, टीम के पहुंचने से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। एफएसओ सुरेश चौरसिया ने बताया कि अभी सिर्फ जागरूक्ता जगाई गई है और कारोबारियों को मिलावट न करने के प्रति सावधान किया गया है। सादाबाद में अभियान चलाकर जल्द ही नमूने लेने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed