{"_id":"64036ff1e7746a5305068fbe","slug":"vehicles-not-allowed-to-enter-the-hospital-patient-brought-on-the-back-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News:अस्पताल में घुसने नहीं दिए वाहन, तो पीठ पर लाद कर लाना पड़ा मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News:अस्पताल में घुसने नहीं दिए वाहन, तो पीठ पर लाद कर लाना पड़ा मरीज
Sun, 05 Mar 2023 04:51 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 05 Mar 2023 04:51 AM IST
सार
मरीज की तबियत ज्यादा खराब हो गई। उसे ई-रिक्शा से अस्पताल के गेट तक लाए थे। पुलिस वालों ने ई-रिक्शा को अंदर नहीं जाने दिया गया। बेटी चलने लायक नहीं थी, इसलिए अपनी पीठ पर लादकर टीबी अस्पताल तक ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
मरीज को पीठ पर ले जाता तीमारदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भले ही जिला अस्पताल में राज्यपाल के आने का समय दोपहर सवा दो बजे का था, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के चलते अस्पताल के अंदर जाने वाले वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया था।
विज्ञापन
हाथरस में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन को लेकर जिला अस्पताल में वाहनों को अंदर ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। एक मरीज को तीमारदार पीठ पर लाद कर अस्पताल तक ले जा रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सरकारी एम्बुलेंस के अलावा किसी भी प्राइवेट वाहन को अंदर नहीं जाने दिया गया। जिसके कारण तीमारदारों को चलने में असमर्थ मरीज को अस्पताल के अंदर ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के नगला तुंदला निवासी राजकुमार ने बताया कि उनकी बेटी की तबियत ज्यादा खराब हो गई। उसे ई-रिक्शा से अस्पताल के गेट तक लाए थे। पुलिस वालों ने ई-रिक्शा को अंदर नहीं जाने दिया गया। बेटी चलने लायक नहीं थी, इसलिए अपनी पीठ पर लादकर टीबी अस्पताल तक ले जाना पड़ा।
विज्ञापन