फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   vehicle running whole night on dead body

रात भर शव के ऊपर से दौड़ते रहे वाहन, उड़े चीथड़े

Fri, 31 Jan 2020 02:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
vehicle running whole night on dead body
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बाईपास रोड नगला सिंघी के निकट एक व्यक्ति का शव मिला। रात भर उसके ऊपर से वाहन गुजरे, जिसके कारण शव के चिथड़े उड़ गए। पुलिस ने बिखरे पड़े शव के अवशेषों को इकत्रित किया और फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को रात करीब तीन बजे सूचना मिली कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से किसी व्यक्ति की मौत हो गई है और उसका शव बीच सड़क पर पड़ा हुआ है। उसके ऊपर से वाहन गुजर रहे थे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो घटना स्थल का मंजर देख पुलिस कर्मी थोड़ी देर के लिए सहम गए, क्योंकि शव वाहनों से कुचलने के कारण बुरी तरह से डेमेज हो गया था। पुलिस ने शव के बिखरे पड़े अवशेषों को एक जगह जमा किया और फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए चीर घर भेजा। यहां पर मरने वाले की शिनाख्त नहीं हो सकी। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि शव इतनी खराब हालत में मिला है कि उसकी पहचान करना मुश्किल है। केवल कान, सिर के बाल और कपड़ों से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह शव पुरुष का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed