फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Vehicle hits tractor, driver dies

Hathras News: वाहन ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, चालक कूदा, पहिये की चपेट में आने से हुई मौत

Mon, 22 Apr 2024 07:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 07:53 PM IST
सार

बृजेश उर्फ छोटू सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉला में भूसा भरकर आगरा की ओर जा रहा था। जब भूसे से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉला बरौस टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक वाहन ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही छोटू बचने के लिए ट्रैक्टर से कूदा तो अपने ही ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Vehicle hits tractor, driver dies
मृतक बृजेश उर्फ छोटू सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सादाबाद-आगरा राजमार्ग पर 22 अप्रैल की सुबह गांव बरौस के टोल प्लाजा के नजदीक एक वाहन ने भूसे से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉला को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का चालक बचने के प्रयास में कूदा तो वह अपने ही ट्रैक्टर के पहिये की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया। 

विज्ञापन


थाना मुरसान क्षेत्र के गांव बैरीसला निवासी 19 वर्षीय बृजेश उर्फ छोटू सिंह पुत्र भूरी सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉला में भूसा भरकर आगरा की ओर जा रहा था। जब भूसे से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉला बरौस टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक वाहन ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही छोटू बचने के लिए ट्रैक्टर से कूदा तो अपने ही ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई। छोटू चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। भूसा के ऊपर बैठा एक मजदूर टक्कर लगते ही उछलकर काफी दूर गिरा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed