{"_id":"66a3e1fa9a42a76fc3056cc3","slug":"uprooting-of-tents-started-from-satsang-venue-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Stampede: सत्संग स्थल से शुरू हुआ टेंट उखड़ना, ठेकेदार तेजी से समेट रहा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Stampede: सत्संग स्थल से शुरू हुआ टेंट उखड़ना, ठेकेदार तेजी से समेट रहा सामान
Fri, 26 Jul 2024 11:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:21 PM IST
सार
2 जुलाई को सत्संग के पश्चात मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। यह मामला देश भर में सुर्खियों में रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई केंद्रीय व प्रदेश स्तरीय नेताओं के दौरे हुए।
विज्ञापन
सत्संज स्थल से समेटा जा रहा सामान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा मार्ग पर गांव फुलरई-मुगलगढ़ी में नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग के बाद हुए हादसे की निशानियां अब हटाई जा रही हैं। सत्संग के लिए बनाए गए पंडाल की बल्लियों को हटाने का काम ठेकेदार तेजी से कर रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि 2 जुलाई को सत्संग के पश्चात मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। यह मामला देश भर में सुर्खियों में रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई केंद्रीय व प्रदेश स्तरीय नेताओं के दौरे हुए। इस मामले में कई सेवादार गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस मामले की न्यायिक आयोग जांच कर रहा है। इस कारण जिन लोगों ने सत्संग के लिए अपनी भूमि दी थी, वह डर के कारण यहां खेती नहीं कर पा रहे हैं। सत्संग का टेंट भी तभी से लगा हुआ है। यह टेंट बदायूं के ठेकेदार का था।
विज्ञापन
अब पिछले हफ्ते से ठेकेदार ने सत्संग स्थल से टेंट हटाना शुरू कर दिया है। जब ठेकेदार से पूछा गया कि क्या उन्हें भाड़ा मिल गया है तो चह चुप रहा। बल्लियों और अन्य सामान को तेजी से समेटा जा रहा है।
विज्ञापन